logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पलामू में भाजपा जिला पदाधिकारियों की घोषणा

मेदिनीनगर: भारतीय जनता पार्टी (झारखंड प्रदेश) की सहमति से पलामू जिला इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार श्री अमित कुमार तिवारी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

उपाध्यक्ष पद पर श्री अरविंद सिंह, श्री सुनील पासवान, श्री भीष्म चौरेसिया, श्रीमती मधुलता रानी और श्री विनय प्रसाद शुक्ला को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं महामंत्री के रूप में श्री विजय कुमार ठाकुर और श्री अजय सिंह को नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा मंत्री पद पर श्री प्रियरंजन शर्मा, श्रीमती मीना गुप्ता, श्रीमती रेणु देवी, श्रीमती सुजाता सिंह और श्री लाल प्रसाद यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष के रूप में श्री राजहंस अग्रवाल तथा कार्यालय मंत्री के रूप में श्री श्वेतांग गर्ग को नियुक्त किया गया है।

जिला अध्यक्ष अमित कुमार तिवारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने की अपील की है।

4
247 views

Comment