logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेदिनीनगर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत

मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के जोरकट में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना मेदिनीनगर-रांची मुख्य मार्ग एनएच-39 के फोरलेन पर हुई, जहां टेंपो और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में टेंपो पर सवार हमीदगंज निवासी संतोष कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह (55) और मोटरसाइकिल सवार जोरकट निवासी प्रदीप कुमार (36) की मौके पर ही मौत हो गई। संतोष कुमार सिंह पेशे से एलआईसी एजेंट थे। वहीं, टक्कर के बाद टेंपो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेंपो यात्रियों को लेकर सतबरवा से मेदिनीनगर की ओर आ रहा था, जबकि मोटरसाइकिल सवार प्रदीप कुमार मेदिनीनगर से अपने घर जोरकट लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो पलट गया।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया गया।

बताया जाता है कि प्रदीप कुमार घटना से कुछ समय पहले ही अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ चार पहिया वाहन से घर लौटे थे। इसके बाद किसी काम से मोटरसाइकिल लेकर चियांकी गए थे और लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गए।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार टेंपो

6
146 views

Comment