सुमित्रा देवी की अध्यक्षता में मझिआंव नगर पंचायत की अहम बैठक
बैठक में बिश्रामपुर के मा० विधायक, कार्यपालक पदाधिकारी, सभी वार्ड पार्षद और नगर पंचायत के कर्मी मौजूद रहे।
सबसे बड़ी बात — नगर विकास को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है।
करीब 5 करोड़ रुपये की योजनाओं को स्वीकृति के लिए विभाग को भेज दिया गया है।
यानि साफ है… आने वाले समय में मंझीआव में विकास की रफ्तार तेज होने वाली है।
वहीं, लगातार बढ़ रही पेयजल समस्या को भी बैठक में गंभीरता से उठाया गया।
अधिकारियों को साफ निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द इसका स्थायी समाधान निकाला जाए।
इस बैठक को नगर के विकास के लिए एक मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।
अब देखने वाली बात होगी कि ये योजनाएं जमीन पर कितनी जल्दी उतरती हैं…
फिलहाल के लिए बस इतना ही।