अपहरण कर हत्या करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया
अपहरण कर हत्या करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया*
घटना का विवरण:
दिनांक 13.04.2026 को फरियादी राज सिंह गुर्जर पिता मनमोहन सिंह गुर्जर (उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम अने, थाना बनखेड़ी, जिला नर्मदापुरम) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके भाई विश्वास गुर्जर उर्फ छोटू गुर्जर (उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम अन्हाई) को प्रकाश गुर्जर, अभिषेक गुर्जर, बाबू गुर्जर एवं उनके साथियों द्वारा अपहरण कर ले जाया गया। इस पर थाना बनखेड़ी में अपराध क्रमांक 104/2026 धारा 140(3) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना आरंभ की गई।
कार्यवाही:
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा एस. थोटा (IPS) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पिपरिया श्री मोहित कुमार यादव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बनखेड़ी निरीक्षक विजय सनस दवारा टीम गठित की गई।
उक्त टीम ने दिनांक 15.04.2026 को निम्नलिखित आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की:
प्रकाश पिता बड्डा गुर्जर (उम्र 50 वर्ष, निवासी जमुनिया रँधीर)
राजेश पिता प्रकाश गुर्जर (उम्र 25 वर्ष, निवासी जमुनिया रँधीर)
दिनेश उर्फ बाबू पिता गुलाब सिंह गुर्जर (उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम नंगवाड़ा)
अभिषेक पिता धन्नु गुर्जर (उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम तिंदवाडा)
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपीगण ने दिनांक 12.04.2026 की रात्रि करीब 11 बजे अपने साथी चैन सिंह गुर्जर एवं छोटू गुर्जर के साथ मिलकर ग्राम अन्हाई से विश्वास गुर्जर का अपहरण किया। वे उसे गाड़ी में बिठाकर ग्राम नंदवाड़ा के पास नदी किनारे खेत में बने कुएं तक ले गए, जहां गुस्से में मारपीट कर उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। इस जानकारी पर कुएं से मृतक विश्वास गुर्जर का शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड प्राप्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हत्या का कारण:
आरोपी विश्वास गुर्जर ने आरोपीगण की पुत्री पर विवाह का दबाव बनाकर जबरन घर से ले जाकर उससे विवाह किया था। इस पर थाना बनखेड़ी में अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 87, 351(3) BNS के तहत विश्वास के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद भी वह आरोपीगण से लगातार विवाद करता रहा, जिससे क्रोधित होकर उन्होंने 12.04.2026 को अपहरण कर हत्या कर दी।
महत्वपूर्ण भूमिका:
निरीक्षक विजय सनस, उनी मनमोहन सिंह ठाकुर, प्र.आर. बद्रीप्रसाद करोचे, आर. अभिषेक पटेल, आर. नीलेश कौरव, आर. देवेश शुक्ला, आर. लेखराम, आर. संदीप (साइबर सेल), आर. दीपेश सोलंकी (साइबर सेल) की भूमिका सराहनीय रही।