logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विकास नगर में सिलेंडर फटने से झुग्गियों में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

राजधानी लखनऊ के थाना विकास नगर क्षेत्र में बुधवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब टेढ़ी पुलिया रिंग रोड स्थित विन पैलेस के पास बनी झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सिलेंडर फटने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास तेज कर दिए गए। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

9
368 views

Comment