logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धर्म यात्रा"

"धर्म यात्रा"

वो सब वाल्मीकि धर्म यात्रा पर निकले हुए लोग हैं जो समाज के शुभचिंतक है । समाज की चिंता करते हैं ।समाज में जागरूकता लाना चाहते हैं । चेतना लाना चाहते हैं । समाज के प्रति गंभीर है । तभी तो वाल्मीकि धर्म यात्रा पर निकले और जमीनी स्तर पर समाज के लोगों से मिलते हैं । घर घर जाकर समाज में पनप रही बुराईयों को जड़ से खत्म करने का प्रयास करते रहते हैं ।

समाज की नसों में -- नशा अनपढ़ता अन्धविश्वास पाखंड अन्ध श्रद्धा इस प्रकार समां चुकी है कि होश खोकर समाज बदहोश हो चुका है । सही और ग़लत की पहचान नहीं कर पा रहा है । अपने पूर्वजों से जो सुना वो सत्य था या फिर ये सच है जो वर्तमान में सुन रहे हैं । वर्तमान दौर में जो समाजिक प्रचार प्रसार है वो पूर्व के प्रचार-प्रसार के विपरीत है । बिल्कुल अलग है एक दम भिन्न है । समाज के रीता रिवाज त्योहार है व्यवहार सब विपरीत है ।

समाज की इन्हीं बुराईयों को जड़ से खत्म करने के लिए हम सब वाल्मीकि धर्म यात्रा पर निकले हैं । चाहते हैं कि समाज भी मुख्य धारा में शामिल हो । समाज में भरपूर शिक्षा हो । समाज नशों विषयों से दूर रहे अपने आप को पहचाने । मांस मदिरा का सेवन भूत पूजा बलि प्रथा जैसी गंदगी को घर से बाहर हमेशा के लिए फेंक दें । और उस नाम के साथ जुड़े जिस नाम से समाज जाना पहचाना जाता है । उसको गौर से देखने पर दिखेगा कि वो हाथों में क़लम लिए क़लम ईश्वर वाल्मीकि के रूप में साकार है । भविष्य लिखने वाला सृष्टि रचना कार है ।

जय वाल्मीकि जी

11
166 views

Comment