दुःख की घड़ी में साथ: कोटा दुग्ध संघ ने बढ़ाया मदद का हाथ, कोटा दुग्ध संघ की संवेदनशील पहल: दिवंगत सचिवों के परिवारों को आर्थिक सहायता।
कोटा। कोटा दुग्ध संघ ने सामाजिक सरोकारों का परिचय देते हुए जयस्थल समिति के दिवंगत सचिव स्वर्गीय रघुवीर गुर्जर एवं हीरापुर समिति के दिवंगत सचिव स्वर्गीय हरगोविंद की आकस्मिक मृत्यु के पश्चात उनके परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान किया है। अध्यक्ष चैन सिंह राठौड़ ने बताया की
संघ द्वारा सचिव कल्याण कोष के अंतर्गत दोनों दिवंगत सचिवों की पत्नियों को परिवार के भरण-पोषण हेतु 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
संघ के अध्यक्ष चैन सिंह राठौड़ ने दोनों परिवारों को संवेदना व्यक्त करते हुए सहायता राशि के चेक सौंपे। इस अवसर राठौड़ ने कहा कि दुग्ध संघ अपने सदस्यों और कर्मचारियों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है तथा संकट की घड़ी में उनके परिवारों के साथ खड़ा रहना संस्था का दायित्व है।