logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अम्बेडकर पार्क में मिट्टी पटाई का कार्य शुरू, 17 अप्रैल को भाजपा प्रदेश सचिव करेंगे माल्यार्पण

गोण्डा। करनैलगंज के ग्राम गौरा सिंह पुर स्थित अम्बेडकर पार्क में गुरुवार, 16 अप्रैल को मिट्टी पटाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्य विधायक निधि से कराया जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार पार्क के सौंदर्यीकरण एवं समतलीकरण के उद्देश्य से यह कार्य शुरू किया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

प्रदेश सरकार द्वारा भी उन सभी ग्राम पंचायतों को चिन्हित कर निर्देश जारी किए गए हैं, जहां अम्बेडकर पार्क एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाएं स्थापित हैं। निर्देशों के तहत इन पार्कों का सुन्दरीकरण कर उनकी चहारदीवारी कराए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

इसी क्रम में जानकारी मिली है कि 17 अप्रैल 2026 को भाजपा प्रदेश सचिव का आगमन अम्बेडकर पार्क में प्रस्तावित है। इस दौरान वे बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

बताया जा रहा है कि 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती के अवसर पर समयाभाव के कारण उनका आगमन नहीं हो सका था, जिसके चलते अब वे 17 अप्रैल को कार्यक्रम में शामिल होंगे।

17
944 views

Comment