logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर छात्राओं को किया गया जागरूक


शाहगंज, जौनपुर।
राजकीय महिला महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम विषयक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को अधिनियम के प्रावधानों, महत्व और उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को नारी सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि यह अधिनियम महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. सर्वजीत सिंह तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शिवाजी सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्राओं को जागरूक, आत्मनिर्भर और अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। छात्राओं ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए विषय से संबंधित प्रश्न पूछे और जानकारी प्राप्त की, जिससे कार्यक्रम प्रभावशाली एवं ज्ञानवर्धक बन गया।

7
193 views

Comment