कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने नजूल तहसील व बैरागढ़ क्षेत्र का किया निरीक्षण
ब्रेकिंग न्यूज़ | भोपाल
भोपाल। कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने तहसील नजूल शहर वृत्त, भोपाल एवं संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) का निरीक्षण कर राजस्व कार्यों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रिकॉर्ड संधारण, लंबित प्रकरणों एवं आमजन से जुड़े कार्यों की समीक्षा की।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व मामलों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जाएं।
इस दौरान तहसीलदार श्री आलोक पारे, श्री हर्ष विक्रम सिंह, सुश्री अंकिता यादव, श्री प्रेम प्रकाश गोस्वामी एवं श्री के.के. पंडौले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
✍️ रिपोर्ट/चैनल हेड - पंकज गुप्ता
📍जिला - जालौन, (उरई) उत्तर प्रदेश