गौरीशंकर टीवीएस एजेंसी में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान।
संवाददाता: राहुल पाल (भारत नेशन)
बरेली के आंवला तहसील के थाना सिरौली क्षेत्र में स्थित गौरीशंकर टीवीएस एजेंसी में आज अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी बताई जा रही है।
एजेंसी के मालिक सचिन जी से बातचीत में उन्होंने बताया कि आग की इस घटना में काफी नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आकर एक फ्रिज, एक टीवी और एक एसी जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। इसके अलावा काउंटर में रखा लगभग 4.5 लाख रुपये नकद भी जल गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।