बांदकपुर में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
बांदकपुर में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
दमोह (संवाददाता)। बांदकपुर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, विचारों और संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए समाज में शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओबीसी महासभा राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य वैभव सिंह लोधी उपस्थित रहे। वहीं ग्राम सरपंच सुनील डबुल्या, ओबीसी महासभा जिलाध्यक्ष रवि सिंह लोधी, आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपराज जाटव, जिलाउपाध्यक्ष राकेश सेन, जिला महामंत्री प्रेम सिंह लोधी सहित दिनेश अहिरवार, लखन लाल, धर्मेंद्र बंसल एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया तथा बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की सहभागिता रही।