logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरदोई के प्रखर गुप्ता ने रचा इतिहास, CBSE हाईस्कूल में 99.2% अंक के साथ जिला टॉपर बने


हरदोई*
जिले के लखनऊ रोड स्थित सेठ M.R. जयपुरिया स्कूल के छात्र प्रखर गुप्ता ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.2% अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रखर ने अपने उत्कृष्ट परिणाम से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

विषयवार अंक देखें तो उन्होंने अंग्रेजी और गणित में 100-100 अंक, हिंदी में 99 अंक, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में 97-97 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा कंप्यूटर एप्लीकेशन में भी 100 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
साधारण परिवार से आने वाले प्रखर के पिता PWD में जूनियर इंजीनियर हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। इस सफलता का श्रेय प्रखर ने अपनी मेहनत, माता-पिता के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। प्रखर गुप्ता की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे हरदोई में खुशी का माहौल है। छात्र को चारों ओर से बधाइयां दी जा रही हैं।

*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी
हरदोई *

25
767 views

Comment