logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रिबोर के बाद भी पानी पीने योग्य नहीं, ग्रामीणों में नाराज़गी

महराजगंज/विकास खंड निचलौल ग्राम पंचायत अरदौना में नहर के पास लगाए गए इंडिया मार्का हैंडपंप का हाल ही में रिबोर कार्य कराया गया, लेकिन इसके बावजूद हैंडपंप से निकलने वाला पानी पीने योग्य नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी में गंदगी और बदबू आ रही है, जिससे इसका उपयोग पीने के लिए नहीं किया जा सकता।
ग्रामीणों के अनुसार, रिबोर कार्य पर खर्च तो किया गया, लेकिन गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार विभाग द्वारा सही तरीके से जांच नहीं की गई, जिसके कारण समस्या जस की तस बनी हुई है।
इस समस्या के चलते गांव के लोगों को पीने के पानी के लिए अन्य स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर गर्मी के मौसम में पानी की समस्या और भी गंभीर हो जाती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हैंडपंप के पानी की जांच कराकर जल्द से जल्द इसे ठीक कराया जाए, ताकि उन्हें स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल मिल सके।

8
157 views

Comment