logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कलवारी स्थित सब्जी मंडी के पीछे गुरुवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों


मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कलवारी स्थित सब्जी मंडी के पीछे गुरुवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में हाई डिस्टेंस टावर पोल के सहारे लटकता हुआ मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान बल्ली पुत्र रामपोस, निवासी अमदहा कलवारी माफी के रूप में हुई है। सुबह ग्रामीणों ने शव को लटका देखा तो मौके पर भारी भीड़ जुट गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है।
घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

40
1300 views

Comment