सरकारी स्कूलों के औचक निरीक्षण में 8 कार्मिक नदारद मिले
भवानीमंडी खंड के विभिन्न विद्यालयों का बुधवार सुबह सीबीईओ कल्याण मल मेघवाल और आरपी दिनेश कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान कुल आठ कार्मिक अनुपस्थित मिले।
इसकी शुरुआत सुबह 7:30 बजे सिंहपुर विद्यालय से हुई। यहां तय समय पर सिर्फ 4 कार्मिक मौजूद मिले। एक कार्मिक 7:32 पर पहुंचा। 2 कार्मिक 7:35 पर पहुंचे। 7:50 बजे तक कुल 8 कार्मिक अनुपस्थित मिले। सभी अनुपस्थित कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए। प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। इसके बाद सुबह 8:10 बजे बिस्तूनिया विद्यालय का निरीक्षण किया गया। यहां 2 कार्मिक अवकाश पर मिले। स्कूल में कक्षाएं सुचारू चलती मिली।
Aima media jhalawar