logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनसंवाद की 648 परिवेदनाओं पर एक्शन, 179 का निस्तारण

जनसंवाद पदयात्रा के दौरान प्राप्त समस्याओं के समाधान को लेकर सांसद दुष्यंत सिंह ने अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित के मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
मिनी सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक में बताया गया कि 9 से 13 अप्रैल तक मनोहरथाना व पिड़ावा क्षेत्र में हुई पदयात्रा में कुल 648 परिवेदनाएं मिलीं, जिनमें से 179 का निस्तारण हो चुका है और 237 प्रक्रियाधीन हैं। शेष मामले बजट, राज्य स्तर या न्यायालय में लंबित हैं। सांसद ने गर्मी को देखते हुए पेयजल की निर्बाध आपूर्ति, सिंचाई जल उपलब्धता और परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
बिजली व्यवस्था सुधारते हुए खराब पोल-तार बदलने, लाइनों को मजबूत करने और फॉल्ट पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। बिल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। बैठक में सड़क, नाली, सीसी रोड, पुलिया, एनिकट, डैम, तालाब मरम्मत, रोडवेज बस संचालन व पुलिस व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। स्वास्थ्य विभाग को मोबाइल टावर के 50 मीटर दायरे में रहने वाले परिवारों का हर 6 माह में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए। विभिन्न विभागों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, शिकायतों के त्वरित निस्तारण व विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
Aima media jhalawar


11
581 views

Comment