logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर कल से

जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 17 अप्रैल से राजमाता विजया राजे सिंधिया खेल संकुल मैदान पर किया जाएगा। यह 15 दिवसीय शिविर अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19, सीनियर व महिला वर्ग के अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 एवं सीनियर खिलाड़ियों के लिए आयोजित होगा। इस दौरान खिलाड़ियों को बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग एवं फिटनेस के गुर सिखाए जाएंगे। प्रशिक्षण का समय सुबह 7 से 9 बजे तक तथा शाम 4 से 7 बजे तक निर्धारित किया है। इच्छुक खिलाड़ी सचिव फारूक अहमद से संपर्क कर सकते हैं।
Aima media jhalawar

29
1080 views

Comment