logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गुना पुलिस की मानवीय पहल 🚨 👮‍♀️ धरनावदा डायल 112 की तत्परता से नाबालिग बालिका सुरक्षित परिजनों तक पहुँची

🚨
👉 दिनांक 14 अप्रैल 2026 को थाना धरनावदा क्षेत्र अंतर्गत डायल 112 को सूचना प्राप्त हुई कि परवाह–बांसखेड़ी रोड पर करीब 15 वर्षीय एक नाबालिग बालिका अकेली एवं घबराई हुई अवस्था में घूम रही है।
🚓 सूचना मिलते ही डायल 112 टीम तुरंत मौके पर पहुँची और बालिका को सुरक्षित संरक्षण में लिया।
🤝 पुलिस ने संवेदनशीलता एवं सजगता का परिचय देते हुए ग्रामीणों की मदद से बालिका के परिजनों की तलाश शुरू की।
🔍 निरंतर प्रयासों के बाद बालिका का पता ज्ञात हुआ, जिसके पश्चात उसे सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया।
🙏 परिजनों ने पुलिस की इस त्वरित, सजग एवं मानवीय कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया।
✨ गुना पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प
#GunaPolice #Dial112 #MPPolice #PublicSafety #GoodWork PoliceCare SafeCommunity ServingPeople HumanityFirst 🚔

8
70 views

Comment