logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रायसेन जिले उदयपुरा तहसील के अंतर्गत आने वाले क ग्राम उड़द मऊ में जल संरक्षण की पहला नले का गहरीकरण कार्य संपन्न

रिपोर्ट विकास सियारिया जिला रायसेन मध्य प्रदेश

रायसेन जिले के ग्राम उड़दमऊ में जल संरक्षण की पहल — नाले का गहरीकरण कार्य संपन्न
उदयपुरा (रायसेन), 15 अप्रैल 2026 (बुधवार):
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत चयनित नवांकुर संस्था तुंगभद्रा सेवा समिति, नोनिया बरेली द्वारा विकासखंड उदयपुरा के सेक्टर क्रमांक 2 अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ग्राम उड़दमऊ में आज नाले के गहरीकरण का कार्य सफलतापूर्वक किया गया।
इस अभियान के तहत किए गए गहरीकरण कार्य का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देना तथा क्षेत्र में जल उपलब्धता सुनिश्चित करना है, जिससे ग्रामीणों के साथ-साथ पशु-पक्षियों को भी पर्याप्त जल मिल सके।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष श्री जगदीश मेहरा, सचिव श्री रविंद्र सिंह रघुवंशी, सदस्य श्री रामस्वरूप जी एवं मीडिया प्रभारी श्री विकास भैया सहित समिति के सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।
ग्रामीणों ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यों से जल संकट में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा।
संस्था प्रमुख जगदीश नामदेव ने बताया कि शासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के माध्यम से गांव-गांव में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है और निरंतर ऐसे कार्य किए जाते रहेंगे।

22
1681 views

Comment