logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोयत कला की छात्राओं ने मध्य प्रदेश की टॉप टेन सुची में बनाई जगह

।। समाचार ।।
कक्षा-10वीं व 12वीं परीक्षा परिणाम घोषित
आगर-मालवा जिले के विद्यार्थियों ने राज्य मेरिट में बनाई जगह
कक्षा-10वीं में 0.31% एवं 12वीं में 2.00% की वृद्धि दर्ज
आगर-मालवा, 15 अप्रैल/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को संवाद भवन (मुख्यमंत्री निवास) में माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल द्वारा ली गई कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा- 2026 के परिणाम घोषित किए। आगर-मालवा जिले में कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 75.45% तथा कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 72.67% रहा। गत वर्ष की तुलना में कक्षा 10वीं में 0.31% तथा कक्षा 12वीं में 2.00% की वृद्धि दर्ज की गई है।
जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर आगर-मालवा का नाम गौरवान्वित किया है।
राज्य स्तरीय मेरिट सूची
कक्षा 10वीं में सरस्वती विद्या मंदिर उ.मा.वि. सोयतकला की कु. गीतांजलि कुशवाह ने 494/500 (98.80%) अंक प्राप्त कर राज्य में छठवां स्थान प्राप्त किया। विवेकानंद राष्ट्रीय विद्यालय उ.मा.वि. सोयतकला की कु. मिनाक्षी जाटव ने 493/500 (98.60%) अंक अर्जित कर सातवां स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 12वीं की मेरीट सूची में विवेकानंद राष्ट्रीय विद्यालय उ.मा.वि. सोयतकलां की कु. सरित्ता कुशवाह ने गणित संकाय में 486/500 (97.20%) अंक प्राप्त कर सातवां स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय की कु. इशमीता तोमर ने वाणिज्य संकाय में 486/500 (97.20%) अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान तथा कु. आस्था गुप्ता ने 481/500 (96.20%) अंक प्राप्त कर दसवां स्थान अर्जित किया।
जिला स्तरीय मेरिट सूची
कक्षा 10वीं में विवेकानंद राष्ट्रीय विद्यालय उ.मा.वि. सोयतकला की छात्रा निशा प्रजापति एवं नीलकंठेश्वर कॉन्वेंट उ.मा.वि. आगर के छात्र सचेत राजावत ने 488/500 (97.60%) अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। विवेकानंद राष्ट्रीय विद्यालय के ही छात्र गौरव बैरागी ने 487/500 (97.40%) अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सरस्वती विद्या मंदिर सोयतकला के छात्र किट्टू पाटीदार एवं श्री महावीर जैन उ.मा.वि. बड़ौद की छात्रा किरण मालवीय ने 486/500 (97.20%) अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 12वीं में कला संकाय अन्तर्गत शासकीय कन्या उ.मा.वि. बड़ौद की छात्रा रचना ने 463/500 (92.60%) अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शासकीय कन्या उ.मा.वि. आगर की छात्रा खुशी ने 452/500 (90.40%) अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
गणित संकाय में द यूनिक पब्लिक उ.मा.वि. चांदनी चौक, सोयतकलां की छात्रा जागृति पाटीदार ने 479/500 (95.80%) अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सरस्वती विद्या मंदिर सोयतकला के छात्र पुष्पराज सिंह कुशवाह, गुरुकुल कॉन्वेंट नलखेड़ा की छात्रा वेदिका पालीवाल तथा श्री महावीर जैन विद्या मंदिर बड़ौद के छात्र जयेश जैन ने 477/500 (95.40%) अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। द शेफर्ड पब्लिक स्कूल आगर की छात्रा मोहिका देवड़ा ने 470/500 (94.00%) अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वाणिज्य संकाय में सरस्वती विद्या मंदिर उ.मा.वि. बड़ौद के छात्र लोकेन्द्र सिंह ने 474/500 (94.80%) अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा विवेकानंद राष्ट्रीय विद्यालय उ.मा.वि. सोयतकलां के छात्र रजत कुम्भकार ने 473/500 (94.60%) अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कृषि संकाय में सरस्वती विद्या मंदिर उ.मा.वि. नलखेड़ा के छात्र ज्ञानसिंह परमार ने 447/500 (89.40%) अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जिले के इन होनहार विद्यार्थियों की सफलता पर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
क्रमांक/47/अप्रैल/2026

20
3197 views

Comment