logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Patna police

राजधानी पटना के बिहटा थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतका के प्रेमी को गिरफ्तार किया है, जिस पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
घटना बिहटा थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव की है, जहां 13 अप्रैल की रात छात्रा का शव उसके किराए के कमरे में बेड पर पड़ा मिला था। कमरे को बाहर से बंद कर आरोपी फरार हो गया था
इंजीनियरिंग कॉलेज में साथ पढ़ते थे दोनों
मृतका की पहचान औरंगाबाद निवासी अनुपमा कुमारी के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ वर्षों से बिहटा में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। अनुपमा और उसका प्रेमी आर्थव श्रीवास्तव उर्फ राज, बक्सर निवासी, नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बिहटा से इंजीनियरिंग डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच पिछले कई महीनों से प्रेम संबंध था और दोनों नियमित रूप से मोबाइल फोन पर बातचीत करते थे।
पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका आरोपी पर शादी का दबाव बना रही थी। इसके अलावा कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान फोटो खिंचवाने को लेकर भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।

बताया जा रहा है कि इन बातों को लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था।

लैपटॉप देने के बहाने पहुंचा कमरे पर
पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना से एक दिन पहले आरोपी ने छात्रा से फोन पर बात की और लैपटॉप देने के बहाने 12 अप्रैल को उसके किराए के कमरे पर पहुंचा। वहां दोनों के बीच फिर विवाद हुआ, जो मारपीट तक पहुंच गया।

आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने छात्रा का गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह कमरे को बाहर से बंद कर फरार हो गया।
पुलिस ने किया खुलासा
मामले की गंभीरता को देखते हुए दानापुर डीएसपी-2, बिहटा थानाध्यक्ष और टेक्निकल टीम सहित विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। जांच के दौरान एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

प्रारंभिक जांच में छात्रा की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हुई है। हालांकि दुष्कर्म की आशंका को लेकर पुलिस ने कहा है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

आरोपी गिरफ्तार, आगे की जांच जारी

16
1106 views

Comment