logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें...................


➡लखनऊ, सीएम योगी की आज बंगाल में जनसभाएं, पश्चिम बंगाल में सीएम करेंगे 3 जनसभाएं, आसनसोल, बीरभूमि में CM जनसभाएं करेंगे, बाराबानी, बोलपुर में सीएम करेंगे चुनावी जनसभा

➡लखनऊ, भीषण आग से सैकड़ों झोपड़ियां राख, बरसों की कमाई आग में जलकर राख, खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर, बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, पीड़ित बोले जान बची, सामान कुछ भी नहीं बचा, स्कूल जाने को लेकर बच्ची की चिंता बढ़ी

➡प्रयागराज, करछना इलाके में 4 लोगों की मौत, ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत, रुकी ट्रेन से उतरकर लोग देखने पहुंचे, दूसरी दिशा से आई ट्रेन ने चारों को रौंदा, मौके पर ही चार लोगों की हुई मौत, DCP विवेक चंद्र यादव मौके पर पहुंचे

➡अलीगढ़, संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, मृतक के परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप, दहेज के लिए करते थे लगातार परेशान, पुलिस ने पति सौरव को हिरासत में लिया, अलीगढ़ के बन्ना देवी क्षेत्र का मामला

➡अम्बेडकरनगर, कार में अचानक लगी आग से हड़कंप, कार सवार लोगों ने भागकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट बताई जा रही आग की वजह, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर का मामला

➡रामपुर, घायल युवक की रास्ते में मौत, प्राइवेट एम्बुलेंस में ऑक्सीजन खत्म, बीच रास्ते में पेट्रोल भी हुआ खत्म, मुरादाबाद पहुंचने से पहले कुलदीप की मौत, परिजनों ने एम्बुलेंस में की तोड़फोड़, चालक मौके से फरार

➡कानपुर, नगर निगम की कैटल कैचिंग टीम पर हमला, IGRS शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंची थी टीम, इलाके के दबंगों ने किया विरोध, सरकारी कार्य बताने के बावजूद हमला, ड्राइवर और डॉग कैचर्स के साथ मारपीट

➡कानपुर, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 महिलाओं को किया अरेस्ट, सचेंडी के पास नशे का कारोबार, गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ी गईं, लगभग 3 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद, प्रतिदिन करीब 4 लाख का अवैध कारोबार

➡झांसी, 23 सिपाही बहाल, एक महीने से ज्यादा गैरहाजिर थे, सभी निलंबित किए गए थे, जांच में कारण सामने आए, एसएसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति का फैसला

➡गाजियाबाद, 10 करोड़ की फिरौती मांगने वाला गिरोह अरेस्ट, इंदिरापुरम थाने में केस दर्ज था, क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को दबोचा, सुंदर भाटी गैंग का नाम लेकर धमकी दी थी

➡रायबरेली, नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट, ऊंचाहार कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

➡रुड़की, कार में भीषण आग, घर के बाहर खड़ी कार जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

➡हापुड़, पुलिस के सामने युवक की दबंगई, कोतवाल को टक्कर मारने का प्रयास, आरोपी कार सवार पर कार्रवाई, 28 हजार रुपये का चालान

➡झांसी, अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 51 पेटियों में 667 लीटर बीयर बरामद, दो आरोपी फरार, आबकारी एक्ट में केस दर्ज

➡गोरखपुर, CM योगी के दौरे का दूसरा दिन, सुबह पूजा अर्चना और गौ सेवा, गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का कार्यक्रम

4
594 views

Comment