logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 16- अप्रैल - गुरुवार


*1* ईरान की 3 समुद्री रास्ते बंद करने की धमकी, कहा- होर्मुज में नाकेबंदी जारी रही तो रेड सी, ओमान सागर और पर्शियन गल्फ में व्यापार रोकेंगे

*2* ट्रंप को भारी पड़ रही जंग: अमेरिका ने माना लापता 'MQ-4सी ट्राइटन' ड्रोन हुआ था क्रैश, अब तक 25 ड्रोन का नुकसान, 9 अप्रैल को फारस की खाड़ी में अमेरिका का 2000 करोड़ रुपये की कीमत का MQ-4C ट्राइटन ड्रोन भी क्रैश हुआ

*3* 'व्यापारिक जहाजों पर हमले अस्वीकार्य', AZEC बैठक में बोले विदेश मंत्री जयशंकर; होर्मुज स्ट्रेट-सप्लाई चेन पर लंबी चर्चा

*4* महिला आरक्षण संशोधन बिल आज संसद में पेश होगा, लोकसभा सीटें 543 से बढ़कर 850 होंगी, 2029 लोकसभा चुनाव में लागू किया जाएगा

*5* विपक्ष महिला आरक्षण के साथ, परिसीमन के खिलाफ, बिल पर आज चर्चा होगी, खड़गे ने कहा- लोकसभा की सीटें बढ़ाने के खिलाफ वोट करेंगे

*6* केंद्र सरकार लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों की संख्या को बढ़ाकर 850 करने और इसके आधार पर महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के लिए संसद के विशेष सत्र में प्रस्ताव रखने वाली है। विधेयक के ड्राफ्ट के अनुसार, नए स्वरूप में राज्यों के लिए 815 सीटें और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 35 सीटें निर्धारित की गई हैं।

*7* राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। इस दौरान वह गुरुवार को वर्धा में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी

*8* राहुल गांधी का सरकार पर हमला: 'परिसीमन से सत्ता हथियाने की कोशिश', छोटे राज्यों के साथ अन्याय का भी लगाया आरोप

*9* राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण कानून का पूरी तरह समर्थन करती है। संसद ने वर्ष 2023 में इसे सर्वसम्मति से पारित किया था और यह अब संविधान का हिस्सा बन चुका है।

*10* नौसेना प्रमुख बोले- अब धारणा की जंग जीतना भी जरूरी, प्रतिस्पर्धा से संघर्ष की ओर बढ़ चुकी दुनिया

*11* ममता बोलीं- हिम्मत है तो मेरी गाड़ी रोज चेक करें, पीएम, गृहमंत्री की गाड़ी भी चेक करके दिखाएं; सेंट्रल मिनिस्टर पैसा लेकर आते हैं

*12* यूपी में बड़ा हादसा: ट्रेन से कटकर पांच लोगों की मौत, शव की सूचना मिलने पर ट्रैक पर देखने गए थे सभी

*13* लखनऊ में 250 से ज्यादा झोपड़ियां जलीं, 30 सिलेंडर फटे, युवक बोला- मेरे 4 बच्चे जिंदा जल गए; 10 km दूर तक दिखीं लपटें

*14* बंगलूरू में एक सनसनीखेज घटना में 42 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 75 वर्षीय लकवाग्रस्त मां को चार मंजिला इमारत की छत से धक्का देकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी मां को छत पर ले गया और वहां से उन्हें नीचे धक्का दे दिया, जिससे बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

*15* महाराष्ट्र समेत कई राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है और हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। MP-छत्तीसगढ़ सहित 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, महाराष्ट्र के 4 शहर देश में सबसे गर्म, 44°C तापमान; राजस्थान में रातें भी तपा रहीं

*16* बेंगलुरु की इस IPL सीजन में चौथी जीत, लखनऊ को 5 विकेट से हराया; टेबल के टॉप पर आई, कोहली ने 49 रन बनाए

*17* आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच में शाम के 7:30 से शुरू होगा।

*18* तुर्किये में 13 साल के छात्र ने गोलीबारी की, 9 की मौत, हमलावर ने खुद को भी गोली मारी, 2 दिन में दूसरी स्कूल शूटिंग

1
268 views

Comment