logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर बड़ी पहल: अमेरिका से डील हुई तो ओमान वाले रास्ते से जहाज़ों को सुरक्षित रास्ता दे सकता है ईरान

अमेरिका के साथ चल रही बातचीत में ईरान ने एक बड़ा प्रस्ताव रखा है। सूत्रों के मुताबिक, अगर दोनों देशों के बीच नई सैन्य टकराव रोकने के लिए कोई समझौता हो जाता है, तो ईरान हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य के ओमान वाले हिस्से से जहाज़ों को बिना किसी हमले के सुरक्षित गुजरने की अनुमति दे सकता है। 

यह कदम इसलिए बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि मौजूदा युद्ध के कारण दुनिया की तेल और गैस सप्लाई को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से दुनिया के करीब 20% तेल और LNG सप्लाई गुजरती है, लेकिन संघर्ष के चलते यह रास्ता गंभीर रूप से प्रभावित रहा। 

युद्ध शुरू होने के बाद से सैकड़ों तेल टैंकर, दूसरे जहाज़ और लगभग 20,000 नाविक खाड़ी क्षेत्र में फंसे हुए हैं। ऐसे में ईरान का यह प्रस्ताव वैश्विक ऊर्जा बाज़ार के लिए राहत की खबर माना जा रहा है। 

सूत्र ने यह साफ नहीं किया कि ईरान उस रास्ते में बिछाई गई संभावित समुद्री बारूदी सुरंगों (mines) को हटाने पर भी राज़ी होगा या नहीं, और क्या इज़राइल से जुड़े जहाज़ों को भी इसी तरह सुरक्षित रास्ता मिलेगा। 

हालांकि यह पूरा प्रस्ताव एक बड़ी शर्त पर टिका है—वॉशिंगटन को तेहरान की मांगें माननी होंगी। इसी पर हॉर्मुज़ को लेकर किसी बड़े समझौते की उम्मीद टिकी हुई है। फिलहाल व्हाइट हाउस की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

8
410 views

Comment