logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर मानस भवन में भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

दमोह। डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135-136वीं जयंती के अवसर पर शहर के मानस भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंत्री धर्मेंद्र सिंह, सांसद राहुल सिंह, जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता पटेल, उपाध्यक्ष डॉ. मंजू धर्मेंद्र कटारे, आलोक गोस्वामी, राजू कमल ठाकुर, संजय यादव, संतू रोहित सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे, एडीएम मीना मसराम, जिला संयोजक अदिति शांडिल्य (आदिम जाति कल्याण विभाग), तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी एवं जनपद पंचायत सीईओ हलधर मिश्रा सहित प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए।
इस दौरान उपस्थित जनों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

26
3950 views

Comment