logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री झूलेलाल भगवान के 25 वें वंशज साईं ओमलाल साहिब की मूर्ति स्थापना की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित।

श्री झूलेलाल भगवान के 25 वें वंशज सांई ओमलाल साहिब की मूर्ति स्थापना की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित।

श्री झूलेलाल भगवान के 25 वें वंशज सांई ओमलाल साहिब की मूर्ति स्थापना 6, 7 एवं 8 मई की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक पूज्य झूलेलाल ठकुर आसनलाल मन्दिर में सम्पन्न हुई। सेवादार हेमन्त तनवानी ने बताया कि यह आयोजन ठकुर सांई आसनलाल साहिब जी के जन्मोत्सव 6 मई को श्री झूलेलाल ठकुर आसनलाल मंदिर, पी एंड टी कॉलोनी में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर झूलेलाल भगवान के 26 वें वंशज ठकुर सांई मनीषलाल साहिब (सांई भरूच वारा) की दिव्य उपस्थिति में विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होगे। तीन दिवसीय इस आयोजन में भव्य शोभायात्रा, हवन-यज्ञ, पूज्य बहिराणा साहिब पूजन, भंडारा साहिब सहित अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। स्थापना से पूर्व श्री झूलेलाल मंदिर, सिंधी कॉलोनी में विद्वान पंडितों द्वारा मूर्ति का विधिपूर्वक पूजन कर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो सिंधी कॉलोनी से प्रारंभ होगी।

बैठक में आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्था एवं जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। तथा समाज के सेवादारों को दायित्व सौंपे गए, ताकि कार्यक्रम का सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य संचालन सुनिश्चित किया जा सके।समारोह में देश के विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पधारने को देखते हुए सिंधी समाज में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिल रहा है । आयोजन की तैयारियों में श्री झूलेलाल ठकुर आसनलाल मंदिर, पी एंड टी कॉलोनी के समस्त सेवादार पूर्ण निष्ठा, उत्साह और समर्पण भाव से जुटे हुए हैं।

रिपोर्ट घेवरचन्द आर्य पाली

1
452 views

Comment