देवा शरीफ ट्रस्ट पर कार्रवाई न करने का आरोप, पीड़ित की बहाली की मांग तेज
बाराबंकी/उत्तर प्रदेश
दरगाह देवा शरीफ स्थित हाजी वारिस अली शाह मसोलियम ट्रस्ट पर एक सेवक कर्मचारी के निलंबन मामले में कार्रवाई न करने के आरोप लगे है पीड़ित ने बताया कि लगभग आठ माह पूर्व निष्पक्ष जांच, बहाली, मुआवज़ा और बकाया वेतन भुगतान को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक जवाब नही मिला।
शिकायतकर्ता ने आगामी 20 अप्रैल 2026 की ट्रस्ट समीक्षा बैठक में इस मामले पर गंभीरता से विचार कर लिखित निर्णय लेने की मांग की है उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि ट्रस्ट की नीतियों से है।।
साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि उचित कार्रवाई नही हुई तो वे न्याय के लिए उच्च स्तर तक संघर्ष करेंगे!!