अब जबलपुर से खजुराहो की सीधी रेल कनेक्टिविटी, हटा बनेगा औद्योगिक नगर, 125 km नई रेल लाइन सर्वे को मंजूरी
पश्चिम मध्य रेलवे यानी जबलपुर मंडल में आने वाले दमोह जिले के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. यहां पर एक नई रेलवे लाइन के लिए 15 लाख का सर्वे बजट जारी किया गया है. इसमें 125 किलोमीटर लंबी दमोह-हटा-खजुराहो नई रेलवे लाइन का प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए फाइनल सर्वे किया जाएगा. इसकी वजह से अब मध्य प्रदेश में खास स्थान रखने वाले और एक बड़े शहर जबलपुर की कनेक्टिविटी दमोह से होते हुए खजुराहो तक बढ़ जाएगी. इसके बाद यूपी तक का यातायात आसान होगा.