logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ज़ोनल परिणामों में डीपीएस बदायूं का दबदबा, 99.4% के साथ अंशुमान हरि गुप्ता बने टॉपर

मीडिया प्रभारी: देव ठाकुर बिल्सी (बदायूं )

बदायूं। दिल्ली पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 (सत्र 2025-26) के ज़ोनल परीक्षा परिणामों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस बार परिणामों में उत्कृष्टता की नई मिसाल पेश करते हुए मेधावी छात्र अंशुमान हरि गुप्ता ने 99.4% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया और सफलता के आकाश में सबसे चमकदार सितारे के रूप में उभरे। विद्यालय के कुल 42 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विनायक, शौर्य, प्रेक्षा, विज्वल, कन्हैया, हर्षवर्धन, प्रांजल, ध्रुवी, माल्या, चिराग सहित अन्य छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन उनके समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का परिणाम है। विद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव सामंतो ने कहा कि यह सफलता केवल अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। मैनेजर ज्योति भारती, डायरेक्टर विवेक भारती, फाइनेंस डायरेक्टर आशीष सक्सेना एवं वाइस प्रिंसिपल सुभाशीष चक्रवर्ती के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय निरंतर उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं समर्पित शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि आने वाले समय में और भी बड़ी सफलताओं की प्रेरणा बनेगी। संवाद

5
5380 views

Comment