logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देश राज्यों से बड़ी खबरें


*1* आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने मांड्या जिले में स्थित श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरि में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया।

*2* पीएम ने लोगों से 9 संकल्प लेने की अपील की, कहा- पानी बचाएं, प्राकृतिक खेती करें: कर्नाटक में वोक्कालिगा समुदाय के मंदिर उद्घाटन किया

*3* सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने, शपथ के बाद नीतीश के पैर छुए; JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव डिप्टी CM

*4* कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका; अग्रिम जमानत पर लगी रोक, तीन हफ्ते में देना होगा जवाब,यह मामला असम में दर्ज उस एफआईआर से जुड़ा है, जिसमें खेड़ा पर आरोप है कि उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के खिलाफ कई पासपोर्ट रखने के आरोप लगाए थे।

*5* भाजपा का वादा-बंगाल में महिलाओं को हर महीने ₹3,000 देंगे, स्मृति ईरानी ने मातृशक्ति भरोसा कार्ड लॉन्च किया; 23 अप्रैल को पहले फेज की वोटिंग

*6* महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष की मीटिंग, राहुल-खड़गे मौजूद, कल संसद में पेश होगा; लोकसभा सीटें 850 करने का प्रस्ताव

*7* भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बातचीत फिर शुरू होगी, भारतीय-डेलिगेशन अगले हफ्ते वॉशिंगटन रवाना होगा; नए टैरिफ स्ट्रक्चर पर चर्चा होगी

*8* आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साई जिले में हुए जोरदार धमाके में चार लोगों की मौत और 18 घायल हुए। धमाका इतना शक्तिशाली था कि दो घर पूरी तरह से तबाह हो गए। शुरुआती जांच में गैस सिलेंडर विस्फोट का शक है, लेकिन तीव्रता से बड़े कारण की आशंका जताई जा रही है।

*9* महाराष्ट्र के अमरावती जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां 180 नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण के आरोपी के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्यवाई की है, आरोपी अयान तनवीर के घर के अवैध हिस्सों को तोड़ दिया गया,इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो

*10* छत्तीसगढ़ पावर प्लांट हादसा- अब तक 17 की मौत, 36 लोग झुलसे; वेदांता मृतकों के परिजन को 35-35 लाख मुआवजा और नौकरी देगी

*11* पंजाब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 8 मरे, बच्चों-महिलाओं समेत 21 घायल, शरीर में कांच घुसे; डेढ़ किमी दूर उतरना था, PM ने दुख जताया

*12* पोप के जंग खत्म करने वाले बयान पर ट्रम्प नाराज, कहा- कोई उन्हें यह बता दे, ईरान ने 42 हजार निहत्थे लोगों को मारा

*13* अंडमान के समुद्र में नाव डूबी, 250 लापता की तलाश जारी; कई रोहिंग्या-बांग्लादेशी भी शामिल

*14* मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में पारा 42°C पार, राजस्थान के बाड़मेर-जैसलमेर में 41°C तापमान, महाराष्ट्र-तेलंगाना में लू की चेतावनी; केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी

*15* थोक महंगाई 38 महीने में सबसे ज्यादा, मार्च में ये 3.88% पर पहुंची, रोजाना जरूरत का सामान और फ्यूल महंगा हुआ

*16* सेंसेक्स 1264 अंक चढ़कर 78,111 पर बंद, निफ्टी भी 388 बढ़कर 24,231 पर पहुंचा; बैंकिंग और ऑटो शेयरों में खरीदारी

5
36 views

Comment