logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की 135वीं जयंती, मोहन कोहली में श्रद्धांजलि सभा व विचार गोष्ठी आयोजित

शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर):
जनपद सिद्धार्थनगर के विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहन कोहली में गरीब कल्याण संस्था के संस्थापक सदस्य हरीलाल गौतम द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बाबा साहब के विचारों, उनके संघर्षपूर्ण जीवन और सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता, शिक्षा एवं अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गरीब कल्याण संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी रामगोपाल यादव उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रमुख सचिव प्रबंधक लालजी यादव, दिनेश कुमार गौतम एवं अनिल कन्नौजिया ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, ग्रामवासियों एवं युवाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। सभी ने एक स्वर में बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
पूरे आयोजन को उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया, जिससे गांव में सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश प्रसारित हुआ।

0
0 views

Comment