logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीबीएसई में खनक सिंगला ने 97.6 प्रतिशत अंक लेकर सब का नाम किया रोशन अल्फा न्यूज़ इंडिया ने दीं बधाई और शुभकामनाएं

चंडीगढ़ बुधवार 15 अप्रैल 2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा रक्षत शर्मा--- सीबीएसई की दसवीं कक्षा में
सेक्टर 46 क्षेत्र आशियाना पब्लिक स्कूल की छात्रा कनक सिंगला ने 97.6% अंक प्राप्त करते हुए पिता प्रदीप कुमार और माता मोनिका सिंगला का नाम रोशन किया है. यही नहीं, उन्होंने अपने स्कूल और सेक्टर-46 का नाम भी बखूबी रोशन किया है. खनक सिंगल को अल्फा न्यूज़ इंडिया ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।। सीनियर सिटीजन सुभाष गुप्ता ने खनक सिंगल की उपलब्धि पर बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया। "स्वास्थ्य: दी हेल्थ" की हेल्थ टिप्स गाइड और अदिति कलाकृति हब आफ हॉबीज एंड हैंडीक्राफ्ट की संचालिका प्रिंसिपल आर्टिस्ट मोनिका शर्मा आभा ने खनक सिंगला की लगन निष्ठा और अथक मेहनत से प्राप्त हुए परिणाम पर उसे हार्दिक बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। भारतीय जनता पार्टी मंडल सोशल मीडिया प्रभारी अनिल शारदा मिट्ठू ने भी होनहार और मेधावी छात्रा खनक सिंगल को दिल से मुबारकबाद देते हुए शाबाशी दी है।।

2
0 views

Comment