logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग – खागा (फतेहपुर) गुमसुदा किशोरी की तलाश में प्रशासन, सूचना देने पर मिलेगा इनाम


फतेहपुर जनपद के खागा तहसील क्षेत्र अंतर्गत सरसई बुजुर्ग गांव की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संध्या देवी (काल्पनिक नाम), उम्र लगभग 16 वर्ष, पुत्री स्वर्गीय गिरधारी लाल, दिनांक 30 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे अपने घर से कहीं चली गई, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है।
परिजनों के अनुसार किशोरी की मानसिक स्थिति सामान्य से कुछ कमजोर बताई जा रही है। उसका हुलिया लगभग 5 फीट लंबाई, गोल चेहरा, गेहुआ रंग, लंबे बाल तथा घटना के समय गुलाबी सलवार-सूट पहने हुए थी।
मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व प्रशासन द्वारा तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी उक्त किशोरी के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें। सूचना देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम भी दिया जाएगा।
संपर्क नंबर:
कोतवाली खागा: 9454403344
क्षेत्राधिकारी खागा: 9454401287
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खबर को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि लापता किशोरी को सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

0
0 views

Comment