खेकड़ा की बेटी अंकिता ने किया कमाल, 91% अंक लाकर बनी स्कूल टॉपर
खेकड़ा की बेटी अंकिता ने किया कमाल, 91% अंक लाकर बनी स्कूल टॉपर
खेकड़ा नगर की होनहार छात्रा अंकिता, पुत्री कुलदीप, ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 91% अंक प्राप्त कर अपने स्कूल में टॉप किया है। अंकिता की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
अंकिता की सफलता कोई एक दिन की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि वह कक्षा 5, 6, 7, 8 और 9 में भी लगातार स्कूल टॉप करती आ रही हैं। उनकी यह निरंतर उत्कृष्टता उनकी मेहनत और लगन को दर्शाती है।
जैसे ही शाम करीब 5 बजे परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, अंकिता और उसके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिवारजनों ने मिठाई खिलाकर इस सफलता का जश्न मनाया। अंकिता की माता सुमन, दादा ब्रह्मानंद और चाचा बृजमोहन (एडवोकेट) ने उसे बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्कूल के प्रिंसिपल वीरेंद्र सिंह और क्लास टीचर रवि शर्मा ने भी अंकिता की मेहनत और लगन की सराहना की तथा उसे आगे भी इसी तरह सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
अंकिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उसने बताया कि वह आगे साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई करना चाहती है और भविष्य में यूपीएससी परीक्षा पास कर देश सेवा करना उसका सपना है।
अंकिता की यह उपलब्धि न सिर्फ उसके परिवार, बल्कि पूरे खेकड़ा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।