logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अटल सभागार में सजी ‘सुरों की धार’, 40 के पार कार्यक्रम संपन्न

शाहजहांपुर
अटल सभागार में ‘सुरों की धार 40 के पार’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मां सरस्वती, प्रख्यात गायिका आशा भोसले व पंडित रामकुमार शर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

अपने संबोधन में वित्त मंत्री ने आशा भोसले के संगीत सफर को नमन करते हुए कहा कि उनके गीत आज भी लोगों की जुबां पर हैं और हमेशा गूंजते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन जनपद रत्न सम्मानित मंच संचालक डॉ. सुरेश मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम में लायंस क्लब के पूर्व जिला गवर्नर संजय चोपड़ा ने इलेक्ट्रिक गिटार पर मनमोहक प्रस्तुति दी, वहीं गायक मनोज खुराना और विकास मेहरा ने अपने गीतों से श्रोताओं को बांधे रखा। शाहबाद से आईं सुमन प्रकाश के गायन को भी खूब सराहना मिली।

इससे पूर्व भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह और युवक बिरादरी की महिला प्रमुख चित्रा सक्सेना ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया, जबकि डॉ. शरद राही ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान नेत्रहीन बालिका खुशी के गायन से प्रभावित होकर वित्त मंत्री स्वयं मंच पर पहुंचे और उसे शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने भी उसे 1100 रुपये का पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।

मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किए और आयोजकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रयास संस्था के साथ युवक बिरादरी के प्रांतीय संचालक डॉ. शरद राही, संस्था अध्यक्ष निर्मल अवस्थी, शशि गुप्ता, चित्रा सक्सेना, संजीव सेठ, मनोज मिश्रा, राकेश बोहरा, अतुल अवस्थी, मदन राठौड़, पल्लवी मिश्रा और अखिल मिश्रा का सहयोग रहा।

कार्यक्रम में प्रमोद प्रमिल, सुनील मूर्ति, आंचल, दिनेश जोगिया, भाजपा जिला संयोजक विपुल त्रिवेदी, कौशलेंद्र मिश्र, बलराम शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। हालांकि, प्रचार-प्रसार कम होने के कारण कार्यक्रम में श्रोताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही।

0
0 views

Comment