logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एसएसपी से मिले व्यापारी - कोतवाली थाना क्षेत्र मामले पर हुई वार्ता

मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में एक व्यापारी के साथ मारपीट के मामले में पुलिस कार्यवाही को लेकर व्यापारियों में नाराजगी के बीच संयुक्त व्यापार संघ की पहल पर महत्वपूर्ण राहत मिली है।
संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री संजय जैन सहित मनीष शर्मा, संजीव एलोरा, तरुण गुप्ता, विजय आनंद अग्रवाल, सुनील रिठानी, सरदार राजबीर सिंह, लल्लू मक्कड़, अमित बंसल, विकास गिरधर, अनुज सिंघल, सुधांशु पराशर, अपार मेहरा, भूपेंद्र शर्मा सहित अनेक व्यापारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

व्यापारियों ने एसएसपी को अवगत कराया कि घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बावजूद मात्र 12 दिनों के भीतर ही संबंधित व्यापारी के घर पर कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी गई, जो जल्दबाजी और अन्यायपूर्ण प्रतीत होती है। साथ ही यह भी बताया गया कि विवाद के चलते व्यापारी अपनी दुकान तक नहीं खोल पा रहा है, जिससे उसके व्यापार पर गंभीर असर पड़ा है।

संयुक्त व्यापार संघ के प्रभावी हस्तक्षेप के बाद एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि व्यापारी के पिता अपनी दुकान बिना किसी बाधा के तत्काल खोल सकते हैं और इसमें पुलिस की ओर से कोई रोक-टोक नहीं होगी। इस निर्णय को व्यापारियों ने बड़ी राहत बताते हुए संघ की सक्रिय एवं ठोस पैरवी का परिणाम माना।

एसएसपी ने यह भी जानकारी दी कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन को सौंप दी गई है और जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

11
536 views

Comment