logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

TULSIPUR Bihar

संघर्ष जारी है ...
यह संघर्ष तब तक चलेगा जब तक कि हमारे बच्चों का एडमिशन आदर्श उच्च विद्यालय तुलसीपुर , यमुनिया में नहीं होगा ..
आज दोपहर जानकारी मिली कि बच्चे खासकर बेटियां अपने शिक्षा के अधिकार की मांग को लेकर सड़क पर धरने पर बैठी हुई है ..जानकारी मिलते ही मै वहां पहुंचा और बच्चों से आग्रह किया कि वे सड़क को जाम न करें कड़ी धूप में सभी बच्चे बच्चियां सड़क पर थी मेरे आग्रह को मानते हुए वे सड़क से हट गई लेकिन उनका सवाल था कि मेरा एडमिशन कब होगा मैने उनको यह विश्वास दिलाया कि आपका एडमिशन होगा और इसी स्कूल में होगा
बच्चों का शिक्षा के लिए संघर्ष देखकर मन द्रवित है जिनका स्कूल उन्हीं का एडमिशन नहीं ये कैसा न्याय है ..मै तमाम अभिभावकों छात्र नौजवानों से आग्रह करता हु कि इस आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से तब तक चलाना है जब तक कि हमारे बच्चों का एडमिशन इस स्कूल में न हो । साथ ही मै यह विश्वास दिलाता हूं कि हमारे बच्चे इसी स्कूल में पढ़ेंगे ।
आपका - गौरव राय (जिला पार्षद) #खरीक #भागलपुर

#samratchoudhary #CMOBihar
#NarendraModi #PMOIndia
#bhagalpur #Naugachia
#patna #photooftheday

2
191 views

Comment