logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बैतूल जिले में कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित



जिला शिक्षा अधिकारी बैतूल ने बताया कि वर्ष 2025-26 के हाईस्कूल 10वीं एवं हायर सेकेंडरी 12वीं परीक्षा परिणाम जारी किए गए हैं। जिले में 10वीं कक्षा में कुल 19,759 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया, जिनमें से 19,337 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 13,999 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जिले का कुल परीक्षा परिणाम 79.70 प्रतिशत रहा। वहीं 12वीं कक्षा में कुल 14,581 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ, जिनमें से 14,364 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें 8,999 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जिले का कुल परीक्षा परिणाम 74.01 प्रतिशत रहा।

उन्होंने बताया कि वार्षिक परीक्षा परिणाम में बैतूल जिले के अंतर्गत कक्षा 10वी में 05 एवं कक्षा 12वी से 1 विद्यार्थी ने राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है। कक्षा 10वी में छात्र गुंजन देशमुख ने 495/500 प्राप्तांक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान एवं राज्य में पांचवा स्थान प्राप्त किया, शिवम घोडके नौवा स्थान, पीहू राठौर एवं चंद्रशेखर हुरमाडे ने दसवां स्थान प्राप्त किया है। समस्त छात्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैतूल से है एवं यूनिवर्सल स्कूल आमला के छात्र उदित पवार ने आठवा स्थान प्राप्त कर उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा कक्षा 12 वी में महर्षि दयानंद इंग्लिश स्कूल चिचोली की छात्रा कुमारी ऋतुजा देशपाण्डे ने प्रदेश स्तर में सातवां स्थान प्राप्त किया है । पिछले वर्ष की तुलना में कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में 01 प्रतिशत की कमी एवं कक्षा 12वीं में 5 प्रतिशत की वृद्धि इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में हुई है।

1
0 views

Comment