मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी हुए कर्नल पुरोहित को ब्रिगेडियर के पद पर प्रमोशन के लिए मंजूरी मिली गई है। एनआईए कोर्ट ने पिछले साल मालेगांव केस कर्नल
मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी हुए कर्नल पुरोहित को ब्रिगेडियर के पद पर प्रमोशन के लिए मंजूरी मिली गई है। एनआईए कोर्ट ने पिछले साल मालेगांव केस कर्नल पुरोहित समेत छह अन्य लोगों को बरी कर दिया था, जिसमें पूर्व बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी शामिल थीं।मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी हुए लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित को ब्रिगेडियर के पद पर प्रमोशन के लिए मंजूरी मिल गई है। एनआईए की एक कोर्ट ने जुलाई 2025 में मालेगांव केस में लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित समेत छह अन्य लोगों को बरी कर दिया था, जिसमें पूर्व बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी शामिल थीं।
लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत पुरोहित ने आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल (एएफटी) का रुख किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि लंबे समय तक चले मुकदमे के कारण उनके करियर की प्रगति ‘बुरी तरह प्रभावित’ हुई है। उन्होंने यह तर्क दिया कि न्यायिक प्रक्रिया में हुई देरी के कारण उन्हें सेना के पदानुक्रम के भीतर पदोन्नति का उचित अवसर नहीं मिल पाया।
#Purohit #MalegaonBlastCase #IndianArmy #Promotion #Brigadier #NIA #AFT #Justice