लखनऊ की 200 झोपड़ियां जलकर राख, सिलिंडर में हुए लगातार धमाके, मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएम और डीएम
विशेष रिपोर्ट अमन वर्मा
राजधानी लखनऊ
विकासनगर सेक्टर 14 में दो सौ झोपड़ियों में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सिलिंडर और उपकरणों में धमाके होने लगे, जिससे लोग सहम गए। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटीं। दूर-दूर तक धुआं और आग की लपटें दिखाई देती रहीं।लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 में बुधवार दोपहर करीब 200 झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। आग फैलते ही झोपड़ियों में रखे सिलिंडर और रेफ्रिजरेटर के कंप्रेसर में ताबड़तोड़ धमाके होने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 18 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। दूर-दूर तक धुएं का गुबार और ऊंची लपटें दिखाई दीं। राहत-बचाव कार्य जारी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
आग की सूचना मिलते ही झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे हैं। उनका सारा सामान जलकर राख हो गया है। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है। जिनकी झोपड़ियां जली हैं, वो लोग रो रहे हैं। बार-बार अपनी झोपड़ी में जाने की जिद कर रहे हैं। फायर ब्रिगेड की 18 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं।विकास नगर की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली शमशुनिशां का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना बै कि आग लगने के समय मेरा पूरा परिवार घर में ही था। उनका कोई पता नहीं चल रहा है। मेरा पूरा घर जलकर राख हो गया है। परिवार के लोगों को इधर-उधर खोज रही हूं।