logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुंबई पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा केंद्र में प्रवेश पाने के लिए फर्जी हॉल टिकट का इस्तेमाल

मध्य मुंबई की भोइवाड़ा पुलिस ने मुंबई पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा केंद्र में प्रवेश पाने के लिए फर्जी हॉल टिकट का इस्तेमाल करने के आरोप में एक युवती के खिलाफ FIR दर्ज किया है। आरोपी की पहचान मीनल पिराजी पाटेकर (20) के रूप में हुई है। 20 वर्षीय मीनल पाटेकर सोलापुर की रहनेवाली है।


बता दें कि मीनल पाटेकर ने 12 अप्रैल को सुबह करीब 10:00 बजे दादर पूर्व के नायगांव स्थित गुरु नानक हाई स्कूल में आयोजित लिखित परीक्षा के दौरान नकली एडमिट कार्ड का उपयोग कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया। परीक्षा केंद्र की पर्यवेक्षक महिला पुलिस कांस्टेबल योगिनी काशीनाथ पवार को उस पर शक हुआ। योगिनी पवार ने भोइवाड़ा पुलिस स्टेशन में मीनल पाटेकर के खिलाफ’भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223, 329(3) और 336(2) के तहत FIR दर्ज कराई।

FIR के अनुसार, मुंबई पुलिस भर्ती 2024–25 की लिखित परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की गई थी। योगिनी पवार सुबह 7:00 बजे ड्यूटी पर पहुंचीं और उन्हें स्कूल की पहली मंजिल पर स्थित कक्ष संख्या 103 की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उम्मीदवार सुबह 8 बजे से आना शुरू हो गए थे। करीब 10 बजे मीनल पाटेकर कक्षा के पास पहुंची, लेकिन अंदर जाने के बजाय पास स्थित महिलाओं के शौचालय में चली गई। काफी देर तक बाहर न आने पर योगिनी पवार ने जाकर दरवाजा खटखटाया।


कुछ समय बाद मीनल पाटेकर बाहर आई और उसने खुद को करमाला तालुका के गोंद्रे गांव (जिला सोलापुर) की निवासी मीनल पाटेकर बताया। हॉल टिकट की जांच के बाद योगिनी पवार ने उसे उसकी निर्धारित सीट पर बैठने के लिए कहा। योगिनी पवार ने देखा कि उसी सीट नंबर पर पहले से ही एक अन्य उम्मीदवार बैठी हुई थी। आगे की जांच में पता चला कि वह सीट नूतन रामू हेगंडी के नाम पर आवंटित थी, जो वहां मौजूद थीं और बायोमेट्रिक सत्यापन में सही पाई गईं।

जब मीनल पाटेकर का बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया, तो उसमें “नॉट फाउंड” दिखाया गया। ड्यूटी पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पूछताछ करने पर उसने कथित रूप से फर्जी हॉल टिकट का इस्तेमाल कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की बात स्वीकार कर ली।

1
169 views

Comment