logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हिन्दू पुलिसकर्मी को मुसलमान बनाने वाली मुस्लिम महिला गिरफ्तार !!

उत्तर प्रदेश के बागपत में पुलिस ने शनिवार, 11 अप्रैल 2026 को दिल्ली की 30 वर्षीय मुस्लिम महिला हिना उर्फ मुब्बासरीन को गिरफ्तार कर लिया। हिना उर्फ मुब्बासरीन ने पुलिस कांस्टेबल श्रीकांत को इस्लाम धर्म अपनाने पर मजबूर किया और 2021 में दर्ज बलात्कार मामले में उसके पक्ष में बयान देने के बदले उससे 17 लाख रुपये वसूले।


35 वर्षीय कांस्टेबल श्रीकांत जिसकी पत्नी का कुछ समय पहले निधन हो चुका है, वर्तमान में बागपत में डायल 112 सेवा में तैनात है। खेकड़ा थाने में दर्ज FIR के अनुसार श्रीकांत और हिना उर्फ मुब्बासरीन की मुलाकात गाजियाबाद में तैनाती के दौरान हुई थी। साल 2021 में हिना उर्फ मुब्बासरीन महिला ने दिल्ली में श्रीकांत के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज करा दिया, जिसके बाद श्रीकांत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

जेल से छूटने के बाद श्रीकांत ने फिर हिना उर्फ मुब्बासरीन से संपर्क किया। हिना उर्फ मुब्बासरीन ने उसे आश्वासन दिया कि अगर वह इस्लाम धर्म अपना लेता है तो वह उसके पक्ष में बयान देगी। अपने पति को छोड़कर उससे शादी कर लेगी और बलात्कार के केस में मदद करेगी। श्रीकांत ने आरोप लगाया कि हिना उर्फ मुब्बासरीन के कहने पर उसने धर्म परिवर्तन कर लिया। हिन्दू से मुसलमान बन गया। कई बार इस्लामिक कार्यक्रमों में भी शामिल हुआ। इसके अलावा हिना उर्फ मुब्बासरीन और उसके साथियों ने केस में मदद का बहाना बनाकर उससे कुल 17 लाख रुपये वसूल लिए।
अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश गैरकानूनी धर्मांतरण निषेध अधिनियम, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराएं शामिल हैं।

5
1730 views

Comment