गोरेगांव ड्रग्स पार्टी में उल्हासनगर के आयुष साठ्ये को खोज रही है मुंबई पुलिस*
*गोरेगांव ड्रग्स पार्टी में उल्हासनगर के आयुष साठ्ये को खोज रही है मुंबई पुलिस*
गोरेगांव के टेक्नो म्युज़िक कॉन्सर्ट में ड्रग्स का ज़्यादा ओवर डोज़ ले लेने से MBA के दो छात्रों की मौत हो गई थी। इसी मामले में पुलिस ने कल्याण से आनंद पटेल को गिरफ़्तार किया है।
मामले में गिरफ्तार प्रतीक पांडेय ने पुलिस को बताया कि उसने आनंद पटेल से ड्रग्स खरीदा था।
आनंद पटेल ने पुलिस को बताया है कि वह उल्हासनगर के आयुष साठ्ये को ड्रग्स सप्लाई करता है। अब पुलिस आयुष साठ्ये को खोज रही है। वह फरार है।