logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

क्रिएटिव कॉन्वेंट कॉलेज का शानदार परिणाम, नविदा खान ने 95.4% अंक पाकर किया टॉप

सरोजनीनगर लखनऊ संवाददाता।
सीबीएसई हाईस्कूल (कक्षा 10) बोर्ड परीक्षा में शांति नगर स्थित क्रिएटिव कॉन्वेंट कॉलेज की छात्रा नविदा खान ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम दर्ज किया।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार इस वर्ष कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 85 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था, जिनमें सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। नविदा खान की इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और सफलता का जश्न मनाया।
विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में चेयरमैन इं. योगेंद्र सचान ने सफल विद्यार्थियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने टॉपर नविदा खान समेत सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ को भी बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास और निरंतर परिश्रम का प्रमाण है।
अभिभावकों ने भी विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यहां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी छात्र इसी तरह बेहतर परिणाम देकर संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे।

10
460 views

Comment