logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

फतेहपुर। आज दिनांक 15.04.2026 को पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक मामले में पारदर्शिता के साथ कार्रवाई होनी चाहिए।
जनसुनवाई के दौरान फरियादियों को आश्वस्त किया गया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, जिससे उन्हें जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

4
59 views

Comment