वेणुसागर समाचार पत्र द्वारा आयोजित “चिंतन” (बौद्धिक एवं साहित्यिक संवाद का राष्ट्रीय मंच) कार्यक्रम 18 अप्रैल को होगा।
इंदौर। ‘वेणुसागर’ समाचार पत्र द्वारा एक भव्य एवं बहुआयामी साहित्यिक आयोजन “चिंतन” का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें टॉक शो, पुस्तक चर्चा के साथ विशेष आकर्षण के रूप में एक गरिमामय अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा।
इस अवसर पर काव्य जगत के प्रेरणास्रोत, काव्य कुल द्रोणाचार्य स्वर्गीय श्री गिरेन्द्र सिंह भदौरिया ‘प्राण’ जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए “प्राण काव्यांजलि : अखिल भारतीय कवि सम्मेलन” का आयोजन किया जाएगा। यह कवि सम्मेलन कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण होगा, जिसमें देशभर से आमंत्रित प्रतिष्ठित कविगण अपनी सशक्त काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भावविभोर करेंगे।
आमंत्रित कविगण
कवि तेज प्रताप (बैतूल) — सबरस
कवि दाता ‘दीवाना’ (छत्तीसगढ़) — हास्य
कवि दामोदर विरमाल (इंदौर) — गीतकार
कवि शुभम ‘स्वराज’ (इंदौर) — ओज
कवि पारस बिरला (सनावद) — निमाड़ी गीत
कवि हरिओम शर्मा (सुसनेर) — हास्य (मालवी)
कवि विशाल शर्मा (इंदौर) — शायर
कवयित्री प्रियंका मिश्रा (कटनी) — श्रृंगार रस
कवि गोपाल गर्वित (उज्जैन) — संचालक
यह आयोजन न केवल साहित्यिक विमर्श का मंच होगा, बल्कि विविध रसों—ओज, हास्य, श्रृंगार एवं लोकधारा—से परिपूर्ण काव्य की एक सशक्त प्रस्तुति भी होगा, जो श्रोताओं को गहन संवेदना और आनंद का अनुभव कराएगा।
सूत्रधार कवि अवनीश पाठक "सूर्य" ने बताया कि यह कार्यक्रम 18 अप्रैल 2026 (शनिवार) को दोपहर 12 बजे से आनंद मोहन माथुर सभागृह, इंदौर प्रेस क्लब (म.प्र.) में आयोजित होगा।