logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अग्निश्मन सेवा सप्ताह के तहत "वी गार्ड" कंपनी में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

काशीपुर:-पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखंड देहरादून महोदय के आदेश अनुसार श्रीमान मुख्य अग्निशमन अधिकारी महोदय ऊधम सिंह नगर के दिशा निर्देशन के क्रम में अग्निशमन सेवा सप्ताह के द्वितीय दिवस पर प्रभारी अग्निशमन लीडिंग फायरमैन
चंदन सिंह द्वारा आज दिनांक 15.04.2026 को *वी-गार्ड फैक्ट्री* काशीपुर में मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसमें फायर स्टेशन काशीपुर को फैक्ट्री के प्रोडक्शन हाल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई | सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन काशीपुर से एक फायर यूनिट उक्त घटनास्थल के लिए रवाना हुई |घटनास्थल पहुंचकर देखा कि आग फैक्ट्री के प्रोडक्शन हाल में लगी थी जिसे फैक्ट्री कर्मचारी फैक्ट्री में लगे हाइडेंटों से बुझाने का प्रयास कर रहे थे तत्काल फायर यूनिट द्वारा हाई प्रेशर पंप से एक होज पाइप फैलाकर पंपिंग कर आग बुझाना आरंभ किया तथा संयुक्त अग्निशमन कार्य कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया तदोपरांत फैक्ट्री के असेंबली हॉल में एक कैजुअल्टी के गिरे होने की सूचना प्राप्त होते ही फायर यूनिट ने स्ट्रेचर की सहायता से कैजुअल्टी का रेस्क्यू कर उसे एंबुलेंस तक पहुंचा गया| तत्पश्चात समस्त फैक्ट्री कर्मचारी को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया व फैक्ट्री कर्मचारी को अग्नि सुरक्षा के प्रति क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

10
472 views

Comment