logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुरुड जंजीरा में पेट्रोल की किल्लत लोग परेशान

ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨
मुरुड जंजीरा में पेट्रोल संकट, दोनों पेट्रोल पंप पर खत्म हुआ पेट्रोल
मुरुड जंजीरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शहर के दोनों पेट्रोल पंप पर पेट्रोल पूरी तरह से खत्म हो गया है। अचानक आई इस किल्लत से आम नागरिकों के साथ-साथ ऑटो रिक्शा चालकों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पेट्रोल न मिलने के कारण कई लोग अपने जरूरी कामों के लिए बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, वहीं ऑटो चालकों का धंधा भी पूरी तरह ठप पड़ गया है। स्थानीय लोगों में इस समस्या को लेकर नाराज़गी देखी जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, सप्लाई में देरी के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। प्रशासन से जल्द से जल्द पेट्रोल उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है।
👉 फिलहाल यह संकट कब तक खत्म होगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।(rahil shah)

9
554 views

Comment