logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाबा इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट, मनु उपाध्याय बनीं टॉपर, विद्यालय परिवार में खुशी की लहर

मीडिया प्रभारी: देव ठाकुर बिल्सी (बदायूं)

बिल्सी। सीबीएसई हाईस्कूल (कक्षा 10) के घोषित परीक्षा परिणाम में बाबा इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।विद्यालय की मेधावी छात्रा मनु उपाध्याय ने 97.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दैविक वार्ष्णेय ने 94.2% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आदित्य चांडक एवं प्रतिज्ञा चौहान ने 93.8% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा अभिनव ने 92.2% अंक प्राप्त किए, जबकि कुल 22 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में उत्सव का माहौल बन गया। चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय, डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, निदेशिका साधना वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है तो केवल सही मार्गदर्शन की, जो विद्यालय निरंतर प्रदान कर रहा है। डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं साधना वार्ष्णेय ने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस शानदार परिणाम के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सामूहिक मेहनत का परिणाम है। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय को दिया। संवाद

15
369 views

Comment